फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूप निकली, पर ठंड से नहीं मिली राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
धूप निकली, पर ठंड से नहीं मिली राहत
विज्ञापन

बिजनौर। शुक्रवार को तीन दिन बाद कुछ देर के लिए धूप निकली, जिसके बाद लोगों को सर्दी से कुछ देर के लिए राहत मिली। लेकिन मौसम में गलन भरी ठंड बरकरार रही। शुक्रवार को भी जिले का न्यूनतम तापमान दो डिग्री पर ही बरकरार रहा। जबकि अधिकतम तापमान 16 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन

जिले में लगातार सर्दी का सितम जारी है। शुक्रवार को धूप निकलने के बाद भी ठंड का असर कम नहीं हुआ। दो दिन से जिले का न्यूनतम पारा दो डिग्री पर बना हुआ है। पिछले करीब 20 दिन से पड़ रही कड़ाके की सर्दी से लोगों का जीना मुहाल हो गया है। लगातार तीन दिन तक धूप नहीं निकली। लोग ठंड से बचने के लिए तरह-तरह के उपाय कर रहे हैं। इसके बावजूद ठंड से राहत नहीं मिल पा रही है। शुक्रवार को जिले का न्यूनतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस ही रहा। हालांकि अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम वैज्ञानिकों ने शनिवार को घना कोहरा छाए रहने की संभावना व्यक्त की है। नगीना मौसम वेधशाला के कृषि वैज्ञानिक केके सिंह ने बताया कि वर्तमान में कोहरे और पाले का कहर जारी है। ऐसे में सभी किसान खेतों में खड़ी फसलों को बचाने के लिए समय-समय पर सिंचाई करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें