फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: दिन में धूप, शाम होते ही बढ़ गई ठिठुरन

विज्ञापन
विज्ञापन
-सोमवार को न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस रहा
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। जिले में दिनों दिन मौसम का मिजाज बदल रहा है। सर्दी अपना असर दिखाने लगी है। सोमवार को दिन में धूप रही, वहीं शाम होते ही ठिठुरन बढ़ गई। लोगों को सर्दी का अहसास होने लगा।

सोमवार को सुबह तड़के तक हल्का कोहरा छाया था। दिन बढ़ने के साथ ही मौसम साफ हो गया और धूप निकल आई। जिससे लोगों को सर्दी का अहसास कम हुआ। मगर शाम होने के बाद न्यूनतम तापमान में गिरावट होने लगा। ठंड लगने पर लोगों ने गर्म कपड़े पहने।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले एक सप्ताह से न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस से कम चल रहा है। सोमवार को अधिकतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस रहा। नगीना स्थित कृषि वेधशाला के प्रेषक सतीश कुमार का कहना है कि अभी सर्दी की शुरूआत हुई है। आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें