फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूरज की रोशनी बनी सिंचाई का विकल्प

Sat, 25 Jun 2016 12:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर में सूरज की रोशनी यानि सोलर ऊर्जा से फसलों की सिंचाई को प्रोत्साहित करने के लिए सोलर पंप सेट के मूल्यों में भारी कटौती की गई है। मूल्यों में कटौती होने से किसानों को पहले से और अधिक छूट मिलेगी। खास बात यह है कि इस बार सोलर सेट में तकनीकी खराबी होने पर पंप को बिजली से भी चलाया जा सकेगा। 130 किसानों को योजना में लाभ देने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन

अंधाधुंध बिजली कटौती, लो वोल्टेज और आंधी आने के बाद कई दिन तक बाधित बिजली से फसलों की सिंचाई बुरी तरह प्रभावित होती है। किसान बिजलीघरों के चक्कर लगाने को मजबूर रहते हैं। इस कारण किसान सोलर पंप की ओर रुख कर रहे हैं। बीते साल 123 किसानों ने योजना का लाभ उठाया था। 
सोलर पंप की उपयोगिता व किसानों के रूझान को देखते हुए इस बार सोलर पंप की कीमतों में भारी कमी की गई है। बीते साल 2एचपी (1800वाट) सरफेस सोलर पंप की कीमत पिछले साल दो लाख 41 हजार 100 रुपये थी। और छूट मिलने के बाद किसान को 60 हजार 275 रुपये ही देने पड़ते थे। इस साल कीमतों में भारी कटौती कर यह एक लाख 99 हजार रुपये निर्धारित की गई हैं। इस पर छूट मिलने के बाद किसान को केवल 23 हजार 50 रुपये देने होंगे। यानि यह सोलर पंप अब पहले के मुकाबले लगभग एक तिहाई कीमत में ही मिलेगा। 3एचपी (तीन हजार वाट) के पंप की कीमत पिछले साल चार लाख 34 हजार रुपये थी। 
विज्ञापन

छूट मिलने के बाद किसान किसान को एक लाख 17 हजार 200 रुपये देने पड़ते थे। अब इस सेट की कीमत तीन लाख 37 हजार 400 रुपये ही रह गई है। छूट के बाद अब किसान को इसके केवल 64 हजार 70 रुपये ही देने होंगे। 5एचपी की कीमत पहले पांच लाख 31 हजार 200 रुपये थी। छूट के बाद इसके दो लाख 65 हजार 500 रुपये देने पड़ते थे। अब इसकी कीमत चार लाख 51 हजार 175 रुपये की गई है। छूट के बाद किसान को केवल  एक लाख 93 हजार 600 रुपये ही               देने होंगे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें