फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संडे को एटीएम में रही कैश की छुट्टी

Mon, 05 Dec 2016 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बैंक के बाहर ग्राहकों की कतार। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बिजनौर में नोटबंदी के बाद से कैश की किल्लत झेल रहे उपभोक्ताओं के लिए रविवार का दिन भी मायूसी भरा रहा। संडे में बैंकों के साथ एटीएम में भी कैश की छुट्टी रही। अवकाश के दिन ग्राहक बैंकों के एटीएम पर नगदी के लिए जूझते रहे। लेकिन नो कैश की स्थिति से अधिकतर को मायूस होकर ही लौटना पड़ा। शहर की 30 में से दो एटीएम ही ऐसी रही जहां से नगदी मिल पाई। इसके चलते इन्हीं एटीएम पर उपभोक्ताओं की लंबी कतार लगी रही।
विज्ञापन


कुछ उपभोक्ताओं ने कहा कि नोटबंदी की घोषणा के बाद शनिवार और रविवार को भी बैंकों में कामकाज की घोषणा की गई थी। अब वेतन सप्ताह चल रहा है। इस वीक में भी बैंकों और एटीएम में कैश के लिए रविवार को व्यवस्था की जानी चाहिए थी। लेकिन ऐसा नहीं किया गया। रविवार को फिर से बैंकों के साथ-साथ एटीएम मशीनों पर भी ताले लटके रहे। जिला मुख्यालय पर केवल एसबीआई की मुख्य शाखा और एसपी ऑफिस के पास स्थित एटीएम में ही नगदी रखी गई है। एसपी ऑफिस के पास स्थित एटीएम मशीन में रुपये केवल दो घंटे में ही खत्म हो गए। 

एसबीआई की मुख्य शाखा पर उपभोक्ताओं की भीड़ लगी रही। महिलाओं की लाइन भी लगी रही। कतार में लगे अनुराग ने बताया कि रुपये निकालने के लिए वे एक घंटे से लाइन में लगे हैं। अब भी करीब एक घंटे बाद ही उनका नंबर आएगा। नौकरीपेशा लोगों का कहना है कि नोटबंदी के बाद पिछला माह भी उधार में ही गुजरा। घर के सामान से लेकर बच्चों की फीस और अन्य कामकाज उधार में ही पूरे कराए गए। अब सैलरी का वक्त आया है तो कैश नहीं मिल रहा है। उनका कहना है कि कम से कम 50 फीसदी एटीएम में नगदी की व्यवस्था होनी चाहिए। अन्यथा हालात चिंताजनक रहेंगे। उधर, बैंकों की ओर से अब तक कैश कम होने का ही तर्क दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें