बिजनौर। पिछले कई दिनों से जनपद में गर्मी बढ़नेे से तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। जिले का तापमान 40 डिग्री के ईद-गिर्द चल रहा है। जनपद में अत्यधिक गर्मी के प्रकोप को देखते जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में आंगनबाड़ी केंद्रों का 21 मई से 30 जून तक ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित किया गया।
जिला कार्यक्रम अधिकारी विमल कुमार चौबे ने बताया कि केंद्रों पर 3 से 6 वर्ष आयु के बच्चों को गर्मी के प्रकोप से बचाव के लिए जिले के समस्त आंगनबाड़ी केंद्रों का अवकाश घोषित हुआ। इस अवधि में 3-6 वर्ष आयु के बच्चों की उपस्थित के केंद्रों पर नहीं होगी। कहा कि समस्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अपने केंद्र पर उपस्थित रहते हुए पोषण ट्रेकर ऐप पर नियमित रूप से कार्य करेंगी। जिला कार्यक्रम अधिकारी विमल कुमार चौबे ने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाएं द्वारा लाभार्थियों को एफआरएस के माध्यम से टीएचआर वितरण, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के लाभार्थियों का पंजीकरण, वृद्धि निगरानी तथा गृह भ्रमण सहित समुदाय आधारित गतिविधियों, वीएचएसएनडी सत्रों पर जीएमडी सहित उपस्थिति अन्य शासकीय कार्यों का निष्पादन पूर्व की भांति किया जाएगा।