नजीबाबाद। ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान रेलवे झंझारपुर से फिरोजपुर के बीच साप्ताहिक ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेन संचालित करेगा। 18 अप्रैल से 25 मई के बीच स्पेशल ट्रेन का संचालन होगा। दोनों दिशा से नजीबाबाद स्टेशन पर ट्रेन को ठहराव दिया गया है।
रेलवे बिहार के झंझारपुर जंक्शन से फिरोजपुर के बीच ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन संचालित करेगा। फिरोजपुर से प्रत्येक शनिवार को और झंझारपुर से प्रत्येक सोमवार को साप्ताहिक ट्रेन रवाना होगी।
18 अप्रैल को पंजाब के फिरोजपुर जंक्शन से ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेन 04620 डाउन देर रात 2:30 बजे रवाना होकर अगले दिन रात्रि 9:45 बजे सहारनपुर, 10:44 बजे रुड़की, रात्रि 23:52 बजे नजीबाबाद और देर रात 2:25 बजे मुरादाबाद होते हुए अगले दिन रात्रि 11:20 बजे झंझारपुर जंक्शन पहुंचेगी।
झंझारपुर से पहली ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेन 20 अप्रैल को देर रात एक बजे रवाना होकर रात्रि 10:38 बजे, मुरादाबाद 12:10 बजे नजीबाबाद, रात्रि 1:08 बजे रुड़की होते हुए अगले दिन प्रात: 10:40 बजे फिरोजपुर जंक्शन पहुंचेगी।
मुरादाबाद मंडल के जिन स्टेशनों पर ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेन को ठहराव दिया गया है उनमें सहारनपुर, रुड़की, नजीबाबाद, मुरादाबाद, बरेली और शाहजहांपुर स्टेशन शामिल हैं। यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेन में एसी,स्लीपर और साधारण कोच दिए गए।र