बिजनौर। करवाचौथ का पर्व पूरे जिले में श्रद्धापूर्वक मनाया गया। सुहागिनों ने छलनी से चंद्रमा के दर्शन करके अर्घ्य अर्पित किया और पति के हाथ से पानी पीकर महिलाओं ने व्रत खोला।
करवा चौथ पर सुबह से ही महिलाओं में उत्साह रहा। महिलाएं सवेरे से ही श्रृंगार करके सजने संवरने लगी थीं। महिलाओं ने निर्जल व्रत रखा। कई पतियों ने भी पत्नियों के साथ व्रत रखा। शाम होते-होते महिलाओं ने खाना बना लिया। पति भी अपने कार्यालय और प्रतिष्ठानों से जल्दी काम खत्म करके घर पहुंच गए। महिलाओं ने परिवार के सदस्यों के साथ कथा सुनी और पूजन किया। इसके बाद आसमान में चंद्रमा की तलाश शुरू हो गई। महिलाओं और परिजनों ने घरों की छतों पर डेरा जमा दिया। सभी चंद्रमा के निकलने का इंतजार करने लगे। चंद्रमा को देखने के लिए छत पर टहलते रहे। चंद्रमा दिखने पर सभी में उत्साह का संचार हो गया और युवाओं ने आतिशबाजी भी की। महिलाओं ने पूजा की थाली लेकर छलनी से चंद्रमा के दर्शन किए और इसके बाद पति का चेहरा देखा। चंद्रमा को अर्घ्य अर्पित कर महिलाओं ने व्रत पूरा किया। पति व परिजनों के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। पतियों ने अपने हाथ से पानी पिलाकर पत्नियों का व्रत खुलवाया।
-------
महिलाओं ने किया सोलह श्रृंगार
व्रत रखने वाली महिलाओं ने घर में काम काज करने के साथ अन्य महिलाओं के साथ श्रृंगार भी किया। एक दिन पहले ही उन्होंने अपने हाथों पर मेंहदी रचा ली थी। करवा चौथ पर सुबह से ही सजने संवरने का सिलसिला शुरू हो गया। शाम को पूजन के समय महिलाओं ने सोलह श्रृंगार किए।
सेल्फी का खूब चला दौर
करवा चौथ पर फोटे और सेल्फी का दौर भी खूब चला। सजी धजी महिलाओं ने पतियों के साथ जमकर सेल्फी का लुत्फ लिया। सोशल मीडिया पर भी अपने फोटो खूब शेयर किए। पूजन के दौरान भी सेल्फी ली गईं।
बिजनौर में आवास विकास पहली करवाचौथ पर अपने पति डा.शुभम अग्रवाल पत्नी डा.आंकाशा अग्रवाल।- फोटो : BIJNOR
बिजनौर में रामलीला कालोनी में पहली करवाचौथ पर अपने पति राजकुमार के साथ पत्नी सर्वेश- फोटो : BIJNOR
किरतपुर में पहली करवाचौथ पर अपने पति नमन गुप्ता के साथ पत्नी आकांशा गुप्ता।- फोटो : BIJNOR
बिजनौर में शुगर मिल कालोनी में पहली करवाचौथ पर अपने पति विश्वजीत सिंह के साथ पत्नी गुंजन सिंह।- फोटो : BIJNOR
बिजनौर के मोहल्ला नई बस्ती में पहली करवाचौथ पर अपने पति आकाश चावला के साथ मेघा चावला।- फोटो : BIJNOR
बिजनौर के मोहल्ला सुरेंद्र नगर में पहली करवाचौथ पर अपने पति अंकित शर्मा के साथ पत्नी मानसी शर्मा?- फोटो : BIJNOR
बिजनौर के मोहल्ला नई बस्ती में पहली करवाचौथ पर अपने पति अभिनव के साथ पत्नी प्रिया।- फोटो : BIJNOR
बिजनौर के मोहल्ला जाटान में पहली करवाचौथ पर अपने पति विनीत चौधरी के साथ पत्नी मिताली चौधरी।- फोटो : BIJNOR