फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करवा चौथ पर पतियों ने पत्नियों को दिया स्कूटी का उपहार

विज्ञापन
बिजनौर में करवाचौथ पर पत्नी को स्कूटी गिफ्ट करता पति। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
बिजनौर। करवाचौथ पर सुबह से ही सोलह श्रृंगार करके महिलाएं सजी संवरी रहीं। महिलाओं ने व्रत नरखकर पतियों की दीर्घायुु की कामना की। 15 पतियों ने पत्नी को करवाचौथ पर स्कूटी गिफ्ट की। इनमें एक पति पत्नी को स्कूटी दिलाने शोरूम पर पहुंचा।
विज्ञापन

करवाचौथ पर पत्नी पति की दीर्घायु की कामना के लिए व्रत रखती हैं। इस दिन पत्नी सोलह श्रृंगार करके खूब सजती संवरती हैं। पति भी पत्नी को गिफ्ट देने से पीछे नहीं रहे। बैराज कॉलोनी निवासी मयंक त्यागी ने पत्नी सुप्रिया त्यागी को करवा चौथ पर गिफ्ट में स्कूटी भेंट की। वह पत्नी को लेकर शोरूम पर पहुंचे और स्कूटी गिफ्ट की। चौधरी मोटर्स के स्वामी विवेक उर्फ विक्की चौधरी के अनुसार करवाचौथ के लिए पांच पतियों ने अपनी पत्नी को गिफ्ट करने के लिए स्कूटी बुकिंग कराई थी। कुल मिलाकर 15 पति पत्नी के लिए स्कूटी खरीदकर लेे गए हैं।
सुहागिनें सुबह से ही तैयार होकर पूजन की तैयारी में लग गईं थी। शाम के समय उन्होंने परिवार के सदस्यों के साथ बैठकर पूजा अर्चना की व करवा चौथ की कथा सुनी। कई सुहागिनें ऐसी रहीं जिन्होंने पतियों के साथ यह कथा सुनी।
विज्ञापन

लगा रहा जाम
करवा चौथ पर बाजार में बाजार में ज्यादा भीड़ तो नहीं रही पर जरूरी सामान खरीदने के लिए कुछ महिलाएं पतियों के साथ बाजार में आती रहीं। कई चौराहों पर बुधवार को भी जाम के हालात रहे। जॉनी के चौराहे, नगर पालिका चौक व सिविल लाइन में कई बार जाम लगा। जाम में लगने से लोग परेशान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें