फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ने से लदा ट्रक वाहनों पर पलटा, मची अफरा तफरी

विज्ञापन
02ड्ड धामपुर में हाईवे 74 पर नगर के बीच में छोटे हाथी के उपर पलटा गन्ने से लदा ट्रक। - फोटो : DHAMPUR
विज्ञापन
गन्ने से लदा ट्रक वाहनों पर पलटा, मची अफरा तफरी
विज्ञापन

धामपुर। हाईवे 74 पर नगर की आबादी के बीच में मंगलवार को गन्ने से लदा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रक के नीचे एक छोटा हाथी वाहन और बिरयानी का ठेला दबकर नष्ट हो गया। जबकि अन्य लोग बाल-बाल बच गए।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जैसे ट्रक की पलटने से पहले लकड़ी की बॉडी टूटने की आवाज सुनाई दी तो वहां मौजूद लोगों ने शोर मचा दिया। उस समय कई लोग बिरयानी के ठेले पर कई लोग विरयानी को खा रहे थे। शोर मचाने के बाद सभी अपने सामान को मौके पर ही छोड़ कर दूर जा खड़े हुए। छोटे हाथी का चालक सहसपुर निवासी इरशाद भी दूर हट गया। देखते ही देखते गन्ने से लदा ट्रक छोटे हाथी और बिरयानी के ठेले पर जा पलटा। दोनों वाहन ट्रक के नीचे दब कर नष्ट हो गए। रामनगर निवासी ताहिर की बाइक भी नष्ट हुई। इस दौरान काफी देर तक जाम की स्थिति पैदा हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाल अरुण कुमार त्यागी मौके पर पहुंचे और ट्रक के गन्ने को किसी दूसरे वाहन से भरवाकर मिल भिजवाया और क्षतिग्रस्त हो चुके ट्रक को किनारे करा जाम को खुलवाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें