फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एड्स दिवस पर संगोष्ठी का आयोजन

विज्ञापन
नजीबाबाद में एड्स के संबंध में जानकारी देते डा.मधु प्रकाश कर्णवाल। - फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन
नजीबाबाद। जनसेवा समिति की ओर से एड्स दिवस पर जागरूकता संगोष्ठी आयोजित की गई। डा.एमपी कर्णवाल ने एड्स वायरस के संबंध में जानकारी देते हुए एड्स से सुरक्षा और बचाव के टिप्स दिए।
विज्ञापन

मंगलवार को कान्हा कर्णवाल हॉस्पिटल में एड्स जागरूकता संगोष्ठी में जनसेवा समिति के सचिव डा. कर्णवाल ने कहा कि एड्स एचआईवी वायरस से फैलता है। उन्होंने एड्स के मुख्य कारणों में असुरक्षित यौन संबंध होने की बात कही। डा.कर्णवाल ने दूषित सीरिंज और सुइयाें का प्रयोग नहीं करने की सलाह दी। संगोष्ठी में एड्स के लक्षणों में बुखार होना, कमजोरी होना, वजन घटना तथा लंबे समय तक दस्त आदि की शिकायत होने पर तत्काल योग्य चिकित्सक से सलाह लेकर जांच कराने की सलाह दी गई।
संगोष्ठी में अनेक युवाओं ने एड्स संबंधी शंकाओं का समाधान किया। डा.कर्णवाल ने एड्स रोगियों से सहानुभूति रखने तथा समुचित इलाज कराने में परिजनों और समाज से सहभागी बनने की सलाह दी। डा.पूनम कर्णवाल ने भी महिलाओं को एड्स संबंधी जानकारी दी। संगोष्ठी में सुकन्या, अशोक कुमार, अमित यासमीन, आयशा, शबनम, सरिता, प्राची, मीरा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें