फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ने से लदी ट्राली केन यार्ड की चेन में गिरी

विज्ञापन
हल्दौर में बिलाई चीनी मिल की चेन में गिरी गन्ने से लदी गिरी ट्रैक्टर ट्राली। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
गन्ने से लदी ट्राली केन यार्ड की चेन में गिरी
विज्ञापन

हल्दौर। बिलाई चीनी मिल के केन यार्ड की चेन में गन्ना पलटने के दौरान गन्ने से लदी एक ट्रैक्टर ट्राली गिरने से हड़कंप मच गया। ट्रैक्टर से कूदने के दौरान चालक घायल हो गया। मिल चेन बंद होने से बड़ा हादसा होने से टल गया।
विज्ञापन

गांव डल्लू धनौरी निवासी हरिश्चंद्र अपने गांव के ही किसान देवेंद्र सिंह की पर्ची का गन्ना ट्रैक्टर ट्राली से लेकर बिलाई चीनी मिल पहुंचा। रविवार सुबह करीब 11 बजे बिलाई चीनी मिल के कांटे पर गन्ना तुलवाने के बाद वह गन्ना केन यार्ड में स्थित चेन में गन्ना डालने पहुंचा। गन्ना तुलवाने के बाद जब वह ट्रैक्टर पीछे कर गन्ना चेन में गन्ना डाल रहा था। इसी दौरान अचानक ट्रैक्टर ट्राली फिसलकर गन्ना चेन में जा गिरी। चालक ने ट्रैक्टर से कूदकर अपनी जान बचाई। शोर सुनकर तुरंत चैन को बंद करा दिया गया। मिल प्रशासन ने घायल ट्रैक्टर चालक को प्राथमिक उपचार के लिए भिजवाया और क्रेन की मदद से ट्रैक्टर-ट्राली को बाहर निकलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें