फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: एक सप्ताह में चीनी के दाम दस रुपये किलो बढ़े

विज्ञापन
विज्ञापन
किरतपुर। त्योहारों के बीच बाजार में चीनी की किल्लत से मिठास महंगी हो गई है। एक सप्ताह में फुटकर बाजार में चीनी के दाम 49 रुपये से बढ़कर 59 रुपये प्रति किलो पहुंच गए हैं। पिछले सात दिनों में बूरा की कीमतों में भी 10 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन

नवरात्र से दिवाली तक मिठाइयों और पकवानों की मांग बढ़ने से चीनी की कीमतों में उछाल आया है। इससे लोगों की जेब पर महंगाई का अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है। जैन मंदिर बाजार में चीनी 62 रुपये प्रति किलो बिक रही है। व्यापारियों के अनुसार, थोक बाजार में 50 किलो की चीनी बोरी 3000 रुपये में मिल रही है। एक सप्ताह पहले बूरा 60 रुपये प्रति किलो था, जो अब 70 रुपये प्रति किलो तक बिक रहा है। त्योहारों में खपत बढ़ने से ग्राहकों का खर्च भी बढ़ रहा है।
चीनी डीलर ऋतिक और अमित ने बताया कि पिछले सप्ताह से मिलों से चीनी की आपूर्ति नहीं हो रही है। मिलों से न तो बिक्री के लिए चीनी मिल रही है और न ही कीमतों की जानकारी दी जा रही है। आपूर्ति प्रभावित होने से बाजार में उपलब्ध चीनी के दाम बढ़ गए हैं। व्यापारियों का कहना है कि त्योहारों में चीनी की मांग बढ़ना सामान्य है। ऐसे में मांग की तुलना में आपूर्ति कम होने से बाजार पर दबाव पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें