फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: फांसी लगाकर युवक ने की आत्महत्या, भाई ने दी पुलिस को सूचना

विज्ञापन
विज्ञापन
स्योहारा। कस्बे के मोहल्ला पटवारियान में रविवार रात एक 26 वर्षीय युवक ने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया और क्षेत्र में सनसनी फैल गई। आत्महत्या के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं है, हालांकि कथित प्रेम प्रसंग की चर्चाएं सामने आ रही हैं।
विज्ञापन

मोहल्ला पटवारियान निवासी उवैस पुत्र इरशाद अहमद ने रविवार रात करीब दस बजकर तीस मिनट पर फांसी लगाई। सोमवार सुबह सात बजकर तीस मिनट पर मृतक के भाई आकिब ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष संजय कुमार तोमर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उवैस अपने दो भाइयों में सबसे बड़ा और अविवाहित था। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
सीओ धामपुर अंजनी कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें