फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सब्सिडी नहीं मिली तो चीनी मिलों ने रॉ शुगर से किया परहेज

विज्ञापन
विज्ञापन
सब्सिडी नहीं मिली तो चीनी मिलों ने नहीं बनाई रॉ शुगर
विज्ञापन

बिजनौर। पिछले साल रॉ शुगर बनाने वाली मिलों को अब तक सब्सिडी का भुगतान नहीं हुआ है। सरकार द्वारा अब तक चालू पेराई सत्र के लिए सब्सिडी को लेकर कोई घोषणा भी नहीं की गई है। सब्सिडी अटकने पर चीनी मिलों को आर्थिक परेशानी उठानी पड़ रही है। यही वजह है कि अब चीनी मिल वर्तमान पेराई सत्र में रॉ शुगर नहीं बना रही हैं।
चीनी मिलों के लिए अब विदेशों में भी चीनी का बाजार खुला है। विदेशों को चीनी मिल रॉ शुगर बनाकर तैयार करती हैं। यह चीनी पूरी तरह तैयार नहीं होती है। इसे विदेशों में बनी फैक्ट्रियों में फिर से तैयार किया जाता है। जिले की कई चीनी मिलों ने पिछले साल रॉ शुगर बनाई थी। पिछले साल सरकार ने प्रति क्विंटल चीनी निर्यात करने पर मिलों को एक हजार 44 रुपये की सब्सिडी देने की घोषणा की थी। मिलों ने शुरुआत में विदेशों को 2100 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से चीनी बेची थी लेकिन बाद में दाम बढ़कर 2500 रुपये प्रति क्विंटल तक हो गए थे। इससे चीनी मिलों को काफी फायदा हुआ था। चीनी तो बिक गई लेकिन इस पर केंद्र सरकार की ओर से मिलने वाली सब्सिडी चीनी मिलों को अब तक नहीं मिली है।
विज्ञापन

चीनी मिल इसके लिए कई बार शासन व केंद्र सरकार तक को पत्र लिख चुकी हैं लेकिन सब्सिडी का भुगतान नहीं किया गया है। सरकार द्वारा चालू पेराई सत्र के लिए भी अब तक रॉ शुगर बनाने पर कोई सब्सिडी दिए जाने की घोषणा नहीं की गई है। इससे चीनी मिल असमंजस की स्थिति में हैं। जिले की किसी भी चीनी मिल ने अब तक रॉ शुगर बनानी शुरू नहीं की है।
चीनी मिल रॉ शुगर बकाया
धामपुर 185000 71
बरकातपुर 125000 110
स्योहारा मिल 35000 36
अफजलगढ़ 75500 57
नोट:चीनी लाख टन व बकाया करोड़ रुपये में है।
रॉ शुगर पर नीति स्पष्ट नहीं
बरकातपुर चीनी मिल के गन्ना महाप्रबंधक विश्वासराज सिंह के अनुसार मिल को अभी सब्सिडी नहीं मिली है। रॉ शुगर की नीति भी अभी केंद्र सरकार ने नहीं बनाई है। इसलिए रॉ शुगर बनाने पर निर्णय नहीं लिया गया है।
सब्सिडी से होगा भुगतान
धामपुर चीनी मिल के गन्ना महाप्रबंधक कुलदीप शर्मा का कहना है कि मिल की सब्सिडी रुकी हुई है। उसके मिलने पर किसानों को भुगतान किया जाएगा। जब तक सब्सिडी नहीं मिलेगी तब तक रॉ शुगर बनाने के बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता है।
नहीं मिले दिशा निर्देश
बिजनौर। अफजलगढ़ चीनी मिल के मुख्य महाप्रबंधक एसबी सिंह का कहना है कि शासन की ओर से रॉ शुगर पर अब तक सब्सिडी नहीं दी गई है। रॉ शुगर बनाने के बारे में अभी मुख्यालय से कोई दिशा निर्देश नहीं मिला है।
विज्ञापन

शासन से किया पत्राचार
जिला गन्ना अधिकारी यशपाल सिंह का कहना है कि चीनी मिलों की सब्सिडी के बारे में शासन को पत्र लिखे जा रहे हैं। सब्सिडी दिलाने की पूरी कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें