फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू तोमर गुट का अनिश्चितकालीन धरना जारी

विज्ञापन
नजीबाबाद में धरना दे रहे किसानों से वार्ता करते एसडीएम मनोज कुमार सिंह। - फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन
चीनी मिल जारी करेगी 4.35 करोड़ रुपये का भुगतान
विज्ञापन

नजीबाबाद। भारतीय किसान यूनियन तोमर गुट का अनिश्चितकालीन धरना जारी है। धरना दे रहे किसानों से एसडीएम और मिल के सीसीओ ने वार्ता की।
भारतीय किसान यूनियन तोमर गुट के जिलाध्यक्ष विपिन तोमर, युवा जिलाध्यक्ष विशाल बालियान, राष्ट्रीय प्रवक्ता चौ.चंद्रवीर सिंह, जिला महासचिव चौधरी चंद्रपाल सिंह के नेतृत्व में गन्ना मूल्य भुगतान को लेकर अनिश्चितकालीन धरना जारी है। बुधवार को एसडीएम मनोज कुमार सिंह ने धरना स्थल पहुंचकर किसान नेताओं से वार्ता की। उन्होंने किसानों को चीनी मिल के गन्ना मूल्य भुगतान के लिए किए जा रहे प्रयासों से अवगत कराया। एसडीएम ने चीनी मिल के सीसीओ डॉ.एसएस ढाका से भी भुगतान संबंधी प्रकरण में भी बातचीत की।
विज्ञापन

चीनी मिल के सीसीओ ने प्रधान प्रबंधक सुखवीर सिंह ने चीनी मिल द्वारा 4.35 करोड़ रुपये का भुगतान शीघ्र किसानों के खातों में भेजने की जानकारी दी।
उधर भाकियू तोमर गुट के जिलाध्यक्ष विपिन तोमर ने कहा कि जब तक किसानों का समस्त गन्ना मूल्य भुगतान नहीं होता, तब तक मिल परिसर में अनिश्चितकालीन धरना जारी रहेगा। धरना प्रदर्शन में आदिल कुरैशी, लक्ष्य चौधरी, महेंद्र चौधरी, हर्ष चौधरी, राहुल चौहान, शान, नौबहार सिंह, धीर सिंह, रामपाल सिंह सहित अनेक किसान शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें