फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रद्धालुओं ने किया पतित पावनी का पूजन

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रद्धालुओं ने किया पतित पावनी का पूजन
विज्ञापन

बिजनौर। पतित पावनी भगीरथी के तट पर पहुंचे श्रद्धालुओं ने मां गंगा की स्तुति की। गंगा स्नान मेले में बुधवार शाम के समय श्रद्धालुओं ने गंगा पूजन किया। मां गंगा की धारा में भोग-प्रसाद भी प्रवाहित किया। तर्पण कर अपने पूर्वजों का स्मरण किया।
विद़ुरकुटी के पास गंगा की रेती में चार दिनों के लिए आस्था का शहर बस गया है। बुधवार को सुबह से लेकर देर शाम तक श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला जारी रहा। कार्तिक पूर्णिमा पर आस्था की डुबकी लगाने के लिए लोग परिवार के संग पहुंचे हैं। गंगा तीरे बसे मेले में रंग भी अलग अलग दिखाई दिए। युवा दिनभर मस्ती करते रहे तो बुजुर्ग और महिलाओं ने ईश्वर का गुणगान किया। महिलाओं ने अपने डेरों में कामकाज निपटाने के बाद गंगा में स्नान किया। स्नान के बाद पुष्प आदि अर्पित किए।
विज्ञापन

खरीदारी की, चखा चाट पकौड़ी का स्वाद
मेले में लगभग सभी दुकानें सज चुकी थीं। दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ जुटी रही। श्रद्धालु ट्रैक्टर ट्रॉली, बैलगाड़ी तथा अन्य वाहनों से गंगा तट पर पहुंचे। महिलाओं के लिए मीना बाजार सज गया। जिसमें महिलाओं और युवतियों ने खरीदारी करने के बाद चाट पकौड़ी का स्वाद भी चखा। वहीं, इस बार मेले में हर चौराहे पर देवी देवताओं की लगी मूर्तियां लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रही हैं।
मेले में पहुंच गए पचास हजार श्रद्धालु
बुधवार की शाम तक मेले में पचास हजार श्रद्धालु पहुंच चुके थे। करीब पांच हजार डेरे लगे हुए हैं। कुछ अपने रिश्तेदारों के साथ मेले में पहुंचे हैं तो कुछ खुद के ही ट्रैक्टर ट्रॉली या भैंसा बुग्गी से ही चले आए। बता दें कि मेले को आठ सेक्टरों में बांटा गया है। बुधवार की शाम तक आठ सेक्टर भर चुके थे। अभी रात से लेकर बृहस्पतिवार की शाम यानि आज भी श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला जारी रहेगा। इस बार तीन लाख लोगों के उमड़ने का अनुमान लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

बम निरोधक दस्ता भी मेले में तैनात
पुलिस की ओर से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। मेले में निगरानी के लिए आठ वॉच टावर लगाए गए हैं। जिन पर पुलिसकर्मी लगातार तैनात रहे। वहीं, ड्रोन से लेकर सीसीटीवी कैमरे भी लगे हैं। कोतवाली मेला में पुलिस ने सीसीटीवी के कंट्रोल से पूरे मेले पर नजर बनाए रखी। दोपहर के वक्त एएसपी सिटी डॉ. प्रवीण रंजन सिंह, सीओ सिटी कुलदीप गुप्ता भी निरीक्षण के लिए पहुंचे। जिन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को ब्रीफ किया। प्रभारी निरीक्षक राधेश्याम समेत मेला प्रभारी भी मेले में मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें