फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: कमरे में मृत मिले चीनी मिल की प्रयोगशाला के प्रबंधक

Tue, 23 Sep 2025 12:21 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
नजीबाबाद - विकास त्यागी  (फाइल फोटो)
विज्ञापन
नजीबाबाद/नांगलसोती। उत्तम शुगर मिल बरकातपुर के प्रयोगशाला प्रबंधक विकास त्यागी (47) की सोमवार सवेरे संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। कामराजपुर में किराए के मकान में वह मृत मिले है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस ब्रह्मपुरी मुजफ्फरनगर निवासी विकास त्यागी उत्तम शुगर मिल बरकातपुर में प्रयोगशाला प्रबंधक पद पर कार्यरत है। परिजनों ने सोमवार सुबह विकास को कॉल की तो कॉल अटेंड नहीं हुई। परिजनों के फोन करने पर चीनी मिल कर्मचारी विकास के कमरे पर पहुंचे तो वहां कमरे में बाथरूम के सामने मृत अवस्था में पड़े थे। विकास त्यागी कामराजपुर निवासी अखिलेश कुमार के मकान में किराए पर रहते थे। पड़ोस के सीसीटीवी फुटेज में वह सुबह छह बजे छत पर टहलते हुए दिखाई दिए।
सूचना मिलने पर नांगलसोती थाना प्रभारी सुशील कुमार मौके पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में ले लिया। मृतक के भाई विवेक त्यागी ने विकास की हार्ट अटैक से मौत की आशंका जताई की है। उधर, सीओ नितेश प्रताप सिंह का कहना है कि सवेरे विकास त्यागी छत पर टहलता देखा गया। प्रथम दृष्टि प्राकृतिक मृत्यु की संभावना है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण पता चल पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिल बरकातपुर के एचआर मैनेजर अनुज कौशिक, विनीत कुमार, डॉ. यशवीर भी मौके पर पहुंचे और जानकारी ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें