फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीनी मिल ने गोद लिया गांव हर्रा अहमदपुर जलाल का तालाब

विज्ञापन
विज्ञापन
चीनी मिल ने गोद लिया गांव हर्रा अहमदपुर जलाल का तालाब
विज्ञापन

धामपुर। शुगर मिल ने ग्राम हर्रा अहमदपुर जलाल में स्थित तालाब को सुंदरीकरण के लिए गोद लिया है। इस तालाब का जीर्णोद्धार कराया जाएगा। ग्राम प्रधान अनीता देवी, ग्रामीणों के सहयोग से शुगर मिल ने रविवार को भूमि पूजन किया।
विज्ञापन

मिल के उपाध्यक्ष एमआर खान ने मिल प्रबंधन ने धामपुर तहसील के दो गांवों के तालाबों को गोद लिया है। ग्राम मोहड़ा में भूमि पूजन कर तालाब के सुंदरीकरण का काम शुरू हो गया है। रविवार को ग्राम हर्रा अहमदपुर जलाल में भूमि पूजन हुआ। ग्राम प्रधान के पति ओमपाल सिंह, मिल के उपाध्यक्ष ने पूजन के बाद नारियल तोड़कर उद्घाटन किया। तालाब के सुंदरीकरण का कार्य मिल की सहयोगी संस्था पीएचडी रूरल डेवलपमेंट फाउंडेशन, नई दिल्ली के प्रोजेक्ट मैनेजर बृजमोहन पाल के निर्देशन में होगा। तालाब की सफाई करने के बाद रिचार्ज किया जाएगा और तटबंध बनेंगे। फेंसिंग की जाएगी। सोलर लाइटें लगाई जाएंगी। यह काम बरसात से पहले समाप्त कर लिया जाएगा। इस मौके पर राजपाल सिंह, हरपाल सिंह, वीरेंद्र सिंह, प्रेम सिंह, अरुण प्रताप सिंह, शुगर मिल गन्ना जीएम ओमवीर सिंह, बासुदेव प्रसाद यादव, सत्यवीर सिंह, विजय कुमार गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें