बिजनौर में गन्ना समिति परिसर में हुई भाकियू भानू की पंचायत में गन्ने का रेट घोषित नही होने पर रोष जताया । इसके बाद मांगों को लेकर सीएम को सम्बोधित ज्ञापन एसडीएम सदर अजय तिवारी को दिया।
किसानों ने यूनियन के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष चौधरी विजय सिंह सहरावत का माल्यार्पण कर स्वागत किया। पंचायत में गन्ने का बकाया का भुगतान न होने, नहरों में पानी नही छोड़े जाने, विद्युत अव्यवस्था, सामान्य प्रजाति की पर्ची जारी नही करने आदि की मांग उठाई गई। बाद में एसडीएम सदर अजय तिवारी किसानों के बीच पहुंचे। यूनियन की ओर से उक्त मांगों क ो लेकर सीएम को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को दिया गया।
इस दौरान धर्मवीर सिह, धर्मपाल सिंह, योगेन्द्र राठी, सुनील त्यागी, रणवीर सिंह, धर्मवीर सिंह मौजूद रहे।