कालागढ़ में चिकित्सालय आवेदन लेते तहसीलदार।
- फोटो : BIJNOR
प्रमाण पत्रों के लिए आवेदन जमा किए
बिजनौर, कालागढ़। कालागढ़ में नागरिकों के विभिन्न प्रकार के प्रमाण पत्रों को बनाने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों ने पीएचसी मे आवेदन जमा किए। बारिश के कारण कम नागरिक ही पहुंच पाए।
शुक्रवार को कोटद्वार से प्रशासनिक अधिकारियों की एक टीम कालागढ़ पीएचसी पहुंची। जहां नागरिकों से उनके आवश्यक प्रमाण पत्र बनाने के लिए आवेदन मांगे गए। नायब तहसीलदार आरपी ममगाई ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर जन्म, मृत्यु, आय तथा निवास प्रमाण-पत्र बनाने के लिए वह कालागढ़ पंहुचे हैं। आवेदकों को शीघ्र प्रमाण-पत्र मुहैया कराने का प्रयास किया जाएगा। भाजपा के नगर मंडल अध्यक्ष योगेश कुमार सैनी ने बताया कि आगे भी प्रशासन से इसी प्रकार के कैंप लगवाए जाएंगे।