फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिजिकल एजुकेशन विषय को भी पढ़ सकेेंगे विद्यार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
फिजिकल एजुकेशन विषय को भी पढ़ सकेेंगे विद्यार्थी
विज्ञापन

बिजनौर। डिग्री कॉलेजों के विद्यार्थी फिजिकल एजुकेशन विषय के रूप में पढ़ सकेंगे। जिले के चार डिग्री कॉलेजों ने विषय की मंजूरी के लिए आवेदन किया है। नई शिक्षा नीति के तहत फिजिकल एजुकेशन की पढ़ाई चालू शैक्षिक सत्र में शुरू करने की तैयारी है।
डिग्री कॉलेजों में नई शिक्षा नीति लागू हो गई है। जिसके अंतर्गत विद्यार्थियों को रोजगार परक शिक्षा देने पर जोर है। नई शिक्षा नीति में यह प्रावधान किया गया है कि विज्ञान, कला तथा वाणिज्य वर्ग के छात्र अधिग्रहीत स्ट्रीम के विषय के अतिरिक्त दूसरे विषय ले सकेंगे। फिजिकल एजुकेशन को भी कॉलेजों में विषय के रूप में पढ़ाया जाएगा। जिले में डिग्री कॉलेजों के विद्यार्थी को फिजिकल एजुकेशन विषय के रूप में शुरू होने पर फायदा होगा। रुहेलखंड टीचर्स एसोसिएशन रुटा के अध्यक्ष डॉ. मुकेश कुमार के अनुसार जिले के वर्धमान कॉलेज बिजनौर, आरबीडी कॉलेज बिजनौर, आरएसएम कॉलेज धामपुर तथा साहू जैन कॉलेज नजीबाबाद ने फिजिकल एजुकेशन विषय की मान्यता के लिए विश्वविद्यालय में आवेदन किया है।
विज्ञापन

पहले विश्वविद्यालय विषय मान्यता के लिए निर्धारित मानकों की टीम कॉलेज भेजकर जांच कराता है। टीम की रिपोर्ट के बाद शासन को आख्या भेजी जाती है। शासन स्तर से विषय की मान्यता मिलती है। आवेदन करने वाले सभी अशासकीय सहायता प्राप्त डिग्री कॉलेज हैं। इन कालेजों में विषय पढ़ाने के लिए संसाधन उपलब्ध हैं। कहा कि प्रावधान है कि शासन बिना टीम भेजे भी सीधे मान्यता दे सकता है। रुटा ने विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार से जल्द मंजूरी दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन

खेल में कॅरिअर बनाने के बढ़ेंगे अवसर
केंद्र तथा राज्य खेल तथा खिलाड़ियों को आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं। खेल से कॅरिअर बनाने के पर्याप्त अवसर हैं। छात्र नई शिक्षा नीति में फिजिकल एजुकेशन को विषय के रूप में शामिल किए जाने से खुश हैं। वर्धमान कॉलेज के विद्यार्थियों हर्षित, अजेंदर, रणवीर आदि फैसले को छात्र हित में बता रहे हैं। वर्धमान कॉलेज बिजनौर के खेल विभाग के अध्यक्ष डॉ. शांतनु काकरान, आरएसएम कॉलेज के खेल विभाग के हेड डॉ. जितेंद्र चौधरी विषय की मान्यता मिलने के बाद खेल में कॅरिअर बनाने के अवसर बढ़ेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें