फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लक्ष्य के करीब पहुंचा किशोरों का टीकाकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
लक्ष्य के करीब पहुंचा किशोरों का टीकाकरण
विज्ञापन

बिजनौर। स्वास्थ्य विभाग कोरोनारोधी टीके को लेकर सतर्क है। शासन की ओर से भी टीकाकरण की रफ्तार को गति देने के निर्देश दिए गए हैं। जिसके चलते अब गांवों में भी टीकाकरण बूथ लगाए जा रहे हैं। जिले में इस समय 12 से 14 उम्र तक के 142421 किशोरों को कोरोनारोधी टीका लगा है, जो कुल लक्ष्य का 91.30 प्रतिशत है।
शासन ने स्वास्थ्य विभाग को टीकाकरण बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। क्योंकि जिले में टीकाकरण का स्तर अच्छा नहीं है। जिसके चलते स्वास्थ्य विभाग की ओर से टीकाकरण को बढ़ावा देने के लिए गांवों में भी बूथों की संख्या बढ़ा दी गई है। इसके साथ ही जिले में 12 से 14 उम्र तक के 1,55,999 किशोरों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया था। इनमें से 1,42,421 किशोरों ने वैक्सीन की पहली डोज लगवा ली है। जबकि 53,904 किशोरों ने वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाई है। जिले में किशोरों को वैक्सीन की पहली डोज लक्ष्य के करीब लग चुकी है। इसके साथ ही 60 से ऊपर वाले लोगों को बूस्टर डोज बढ़ाने के भी प्रयास किए जा रहे हैं। जिले में लोग बूस्टर डोज लगवाने में कम रुचि दिखा रहे हैं।
विज्ञापन

वहीं जिले में स्वास्थ्य विभाग ने 15 से 18 उम्र तक के 2,58,290 किशोरों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य रखा था। जिसके चलते अभी तक 2,45,875 किशोरों ने वैक्सीन की पहली डोज लगवाई है, जो कुल लक्ष्य का 95.19 प्रतिशत है। इसके साथ ही 2,01,366 किशोरों ने वैक्सीन की दूसरी डोज लगवा ली।
विज्ञापन

गांवों में बढ़ाए गए बूथ : डॉ. अशोक कुमार
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि किशोरों का टीकाकरण बढ़ाने के लिए गांवों में बूथ लगाए जा रहे हैं। जिले में पहले के मुताबिक टीकाकरण की रफ्तार बढ़ी है। साथ ही बूस्टर डोज को बढ़ावा दिया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें