फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों को यातायात नियम पालन करने की दिलाई शपथ

विज्ञापन
बिजनौर में आरजेपी इंटर कॉलेज में यातायात नियम पालन की शपथ लेते शिक्षक और छात्र। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
छात्रों को यातायात नियम पालन करने की दिलाई शपथ
विज्ञापन

बिजनौर। 30 यूपी बटालियन एनसीसी के कमान अधिकारी राजेंद्र सिंह चौहान के आदेश पर सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत प्रधानाचार्य कैप्टन बिशनलाल लाल ने एनसीसी कैडेट्स तथा छात्रों को यातायात के नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई।
विज्ञापन

राजा ज्वाला प्रसाद आर्य इंटर कॉलेज बिजनौर में मंगलवार को हुए कार्यक्रम में प्रधानाचार्य ने कहा कि भारत में किसी भी बीमारी से मरने वालों की संख्या के पांच गुना मौत सिर्फ सड़क दुर्घटना के कारण होती हैं। इसका मुख्य कारण सड़क पर चलते समय यातायात नियमों का पालन न करना है। उप प्रधानाचार्य गयूर आसिफ ने हेलमेट और सीट बेल्ट का प्रयोग करने की अपील की। जिला विज्ञान समन्वयक सुधांशु वत्स ने सड़क पर चलने के नियमों की विस्तृत जानकारी दी। डीओसी स्काउट चंद्रहास सिंह ने कहा कि हमें यातायात नियमों की पूरी जानकारी नहीं हुई, तो दुर्घटनाएं लगातार और बढ़ती चली जाएंगी। इस अवसर पर विधु शेखर चौहान, तेजपाल सिंह, राजेंद्र सिंह, धर्मपाल सिंह आदि ने भी छात्रों को संबोधित किया। कार्यक्रम का सफल संचालन चीफ ऑफिसर सुभाष बाबू राजपूत ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें