फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चालकों को पढ़ाया सुरक्षित ड्राइविंग का पाठ

विज्ञापन
विज्ञापन
चालकों को पढ़ाया सुरक्षित ड्राइविंग का पाठ
विज्ञापन

बिजनौर। वाहन चलाने वाले की एक चूक कई जिंदगियों पर भारी पड़ सकती है। ऐसे में चालक की जिम्मेदारी कहीं अधिक बढ़ जाती है। लापरवाही और तेज रफ्तार सुरक्षित ड्राइविंग में सबसे बड़ा नुकसान कर सकती है। यह बातें एआरटीओ शिवशंकर सिंह ने चालकों की कार्यशाला में कहीं। उन्होंने सुरक्षित ड्राइविंग का पाठ पढ़ाया।
विज्ञापन

मंगलवार को एआरटीओ कार्यालय में सड़क सुरक्षा सप्ताह के दूसरे दिन एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें तमाम ड्राइवरों, बस यूनियन और ट्रक यूनियन के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। एआरटीओ शिव शंकर सिंह ने कहा कि सड़क पर चलते हुए गन्ना ढुलाई के वाहनों से सचेत रहें। ओवर टेक करते हुए सावधनी बरतना जरुरी है। एक चूक हादसा करा सकती है। हादसा ह़ुआ तो चालक ही नहीं बल्कि अन्य लोगों की जिंदगी भी खतरे में पड़ जाएगी। कार्यक्रम में संभागीय निरीक्षक सुरेंद्र कुमार, नईम अहमद, अतुल गोविल, अनिल सिंघल, रामगोपाल सिंह, सत्यप्रकाश सिंह, आशीष आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें