-प्रधानाचार्यों ने छात्र-छात्राओं से ऑनलाइन आवेदन करने का किया आह्वान
-अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से चल रही अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति योजना
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। अमर उजाला की ओर से चल रही अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति को लेकर छात्र-छात्राओं में उत्साह दिखाई दे रहा है। माध्यमिक विद्यालयों के छात्र-छात्राएं ऑनलाइन आवेदन कर रहे हैं। छात्र बोले कि वह अपना भविष्य संवारने के लिए इस छात्रवृत्ति के पंखों से उड़ान भर सकते हैं। छात्र अमर उजाला की ओर से अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा का फॉर्म, फाउंडेशन की वेबसाइट या अमर उजाला की वेबसाइट पर जाकर भर रहे हैं।
प्रादेशिक बोर्ड के कक्षा नौ, 10, 11, 12 के विद्यार्थियों का भविष्य संवारने को अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति बड़ी मददगार बनेगी। इसके लिए 15 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन हो रहे हैं। माध्यमिक कॉलेज के प्रधानाचार्यों ने छात्र-छात्राओं से आवेदन करने का आह्वान किया। इस वर्ष 9वीं व 10वीं में पढ़ने वाले प्रादेशिक बोर्ड के 23 विद्यार्थियों को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति दी जाएगी, जिसमें विद्यार्थियों को 50-50 हजार रुपये मिलेेंगे। 11वीं और 12वीं के 23 विद्यार्थियों को 75-75 हजार रुपये की छात्रवृत्ति दी जाएगी। कुल मिलाकर 46 विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति दी जाएगी।
-ऑनलाइन आवेदन करने के लिए किसी भी लिंक पर क्लिक करें
https://www.amarujala.com/atul-maheshwari-chhatravritti-2024
https://amarujalafoundation.org/
https://www.amarujala.com/
-अच्छा मौका है छात्रवृत्ति पाने का
आरजेपी इंटर कॉलेज के छात्र राहुल, सोनू, असलम, विवेक कुमार का कहना है कि अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति आगामी पढ़ाई के लिए शिक्षा में मददगार साबित होगी। उन्होंने कहा कि उत्साह के साथ छात्रवृत्ति की परीक्षा में भागीदारी के लिए ऑनलाइन आवेदन किया है। उन्होंने कक्षा में पहुंचकर अन्य साथियों से भी छात्रवृत्ति के लिए फार्म भरवाए हैं। छात्रों का कहना है कि उन्होंने परीक्षा के लिए तैयारी भी शुरू कर दी है।
ऐसे अवसर कम ही मिलते हैं। कई छात्र-छात्राएं पढ़ने में बहुत अच्छे होते हैं, लेकिन आर्थिक स्थिति पढ़ाई में अवरुद्ध पैदा करने लगती है। ऐसे छात्रों के लिए छात्रवृत्ति अच्छी है।
-गयूर आसिफ, उप प्रधानाचार्य आरजेपी इंटर कॉलेज बिजनौर
- पढ़ाई में मददगार साबित होगी छात्रवृत्ति
अमर उजाला की ओर से अतुल महेश्वरी छात्रवृत्ति योजना छात्रों के हित में बहुत अच्छी है। पैसों की वजह से पढ़ाई बाधित न हो। ऐसे छात्र-छात्राओं के लिए अमर उजाला की ओर से दी जाने वाली अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति बहुत मददगार रहेगी।
-कैप्टन बिशनलाल, प्रधानाचार्य आरजेपी इंटर कॉलेज बिजनौर
-