धामपुर। एसबीडी महिला महाविद्यालय की छात्राओं ने बुधवार को राष्ट्रीय सड़क यातायात सुरक्षा माह अंतर्गत जन-जागरूकता रैली निकाली।
शारीरिक शिक्षा विभाग व राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के नेतृत्व में निकाली रैली का शुभारंभ प्रबंधक विजय कुमार ने हरी झंडी दिखाकर किया। रैली में केएम इंटर कॉलेज के उप प्रबंधक गोविंद शरण गुप्ता, पूर्व पालिकाध्यक्ष नरेंद्र अग्रवाल, डॉ. चारू अग्रवाल, डॉ. अल्पना सिंह, डॉ. रेशू शुक्ला, डॉ. नरगिस, सारिका शर्मा, पंकज, मुकेश आदि रहे। रैली महाविद्यालय से होते हुए पंजाबी कॉलोनी मार्ग से डॉकघर, कोतवाली से नगीना चौराहा से होते हुए महाविद्यालय परिसर वापस पहुंचकर संपन्न हुई।
रैली में इल्मा, अक्शा रियाज, आरजू प्रजापति, तानिया, दीपाली चौहान, लक्षिता, राफिया, शगुफ्ता, नंदनी, किरन, अलशबा, कंचन आदि छात्राओं ने सड़क यातायात सुरक्षा पर जन-जागरूकता स्लोगन सड़क पर झगड़ा पड़ेगा महंगा, दुर्घटना से रखनी दूरी है, हेलमेट सबसे जरूरी है। नशा देता है एक पल का मजा, लेकिन दे जाता है जीवन भर की सजा आदि स्लोगन से सभी नगरवासियों को जागरूक किया। छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक, गीत, कविता से सड़क यातायात के नियमों से सभी जनजागरूक संदेश दिए। रैली का नेतृत्व शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्ष अर्चना व कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रेनू चौहान ने किया।