बिजनौर। देवल के पास ट्रक दुर्घटनाग्रस्त होने पर दिल्ली पौड़ी हाईवे पर मंगलवार रात आठ घंटे तक जाम लगा रहा। जाम में फंसे लोग परेशान रहे। वाहन रेंग कर चलने को मजबूर रहे। इस दौरान एक एंबुलेंस भी जाम में फंसी रही।
मंगलवार को वसंत पंचमी पर खूब शादियां थी, जिसके चलते वैसे ही जाम की स्थिति बनी हुई थी। बैराज से आगे देवल के पास ट्रक दुर्घनाग्रस्त होने से दोनों ओर सड़क पर जाम लग गया। बिजनौर की ओर व देवल से आगे वाहनों की लंबी लाइन लग गई। जाम में फंसे लोग परेशान हो गए। बिजनौर से लेकर मीरापुुर तक जाम लगा रहा। बस, ट्रक व अन्य वाहन जाम में फंसे रहे। लोग जाम से निकलने का रास्ता तलाशते रहे लेकिन दोनों ओर वाहन फंसे होने से कोई रास्ता नहीं मिला। एक एंबुलेंस भी जाम में फंसी रही। सुबह करीब छह बजे जाम खुलने पर वाहन निकल पाए। जाम में फंसे लोगों ने वाहन में ही सोते रहे। उन्होंने पुलिस कंट्रोल रूम को जाम के बारे में सूचना दी परिजनों को मोबाइल पर जाम में फंसे होने की जानकारी दी।