हिंदी का पेपर देकर खिल उठे विद्यार्थियों के चेहरे
नजीबाबाद। नगर में जीआईसी, एमडीएस, एमडीकेवी सहित कई परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में बोर्ड परीक्षा आयोजित हुई। हाईस्कूल एवं इंटर की बोर्ड परीक्षा के विद्यार्थियों के हिंदी का पेपर देखकर चेहरे खिल उठे।
हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा संपन्न कराने के लिए नगर के विभिन्न शैक्षिक संस्थाओं को केंद्र बनाया गया। राजकीय इंटर कॉलेज, मूर्ति देवी सरस्वती इंटर कॉलेज, मूर्ति देवी कन्या इंटर कॉलेज, आर्य कन्या इंटर कॉलेज, आचार्य आरएन केला इंटर कॉलेज, कासमिया इंटर कॉलेज, नजीबुद्दौला गर्ल्स इंटर कॉलेज सहित की कई परीक्षा केंद्रों पर बोर्ड की परीक्षा सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में संपन्न हुई। हाईस्कूल के विद्यार्थी शिखा, विशाखा, राबिया, शादमा, निशा, शहजादी, अभिषेक, अमजद, अंजर, अदनान, इकराम जब हिंदी का पेपर देकर लौटे तो उनके चेहरे पर खुशी नजर आई। विद्यार्थियों ने हिंदी के पेपर को आसान बताया। उधर दूसरी पाली में इंटरमीडिएट के विद्यार्थियों ने भी बोर्ड परीक्षा में हिंदी का पेपर दिया। सानिया, हिमानी, शिवानी, दिनेश, आकाश, सुरेंद्र, सलमान, शोएब आदि इंटर के विद्यार्थियों के हिंदी का पेपर देकर चेहरे खिल उठे।