संवाद न्यूज एजेंसी
नजीबाबाद (बिजनाैर)। पीएनएस अरिहंत पब्लिक एकेडमी और सन शाइन पब्लिक स्कूल में पंडित पार्थो सारथी ने सरोद और आशीष पाल ने तबला वादन प्रस्तुत किया। सरोद और तबले की जुगलबंदी पर विद्यार्थी झूम उठे।
स्पिक मैके की कोऑर्डिनेटर अनुराधा की देखरेख में पीएनएस अरिहंत पब्लिक एकेडमी में कलाकारों ने विद्यार्थियों को सरोद और तबला वादन की बारीकियों से अवगत कराया। किसी एक विधा को जीवन में ढालने की सलाह दी।
उन्होंने कहा कि संगीत एक औषधि है, जो मनुष्य के मन को शांत और तनाव दूर करती है। स्कूल के संस्थापक पारसनाथ जैन, प्रियांशी जैन, प्रधानाचार्य राजेंद्र तेवतिया ने स्मृति चिह्न देकर कलाकारों को सम्मानित किया।
19जेएनडी01: किसान नेता जगजीत डल्लेवाल की खराब हुई तबीयत के दौरान संभाल करते किसान। स्रोत किसान
19जेएनडी01: किसान नेता जगजीत डल्लेवाल की खराब हुई तबीयत के दौरान संभाल करते किसान। स्रोत किसान