फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदू समाज के प्रत्येक परिवार में हों तीन बच्चे : तोगड़िया

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिजनौर। हर गांव और शहर में हनुमान चालीसा केंद्र होने चाहिए। हमारी योजना है कि हिंदू समाज के हर परिवार में तीन बच्चे हों, ताकि जनसंख्या संतुलन बनाए रखा जा सके। समाज को कट्टर और मजबूत बनाना हमारी प्राथमिकता में शामिल है। यह बात बिजनौर पहुंचे डॉ. प्रवीण तोगड़िया ने कही।
बृहस्पतिवार को व्यापारी एकता परिषद के आमंत्रण पर अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर प्रवीण तोगड़िया के बिजनौर पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। व्यापारी एकता परिषद के जिलाध्यक्ष अनुज शर्मा के आवास पर उन्होंने प्रेसवार्ता की।
विज्ञापन

डॉ. प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि भारत में हिंदुओं को बहुमत बनाए रखने के लिए जनसंख्या नियंत्रण कानून बेहद जरूरी है। भविष्य में अल्पसंख्यक बहुसंख्यक ना हो जाए, इसके लिए सभी लोग अपनी आने वाली पीढ़ी से तीन बच्चे करने के लिए कहें। अगर हम लोग दो पर टिके रहेंगे तो आने वाला समय कहीं ना कहीं दुख का समय होगा। हम दो हमारे दो नहीं बल्कि हम दो हमारे तीन का नारा देश में लागू करना है।
कहा कि जिस तरह से अयोध्या में भव्य राम मंदिर बना है, उसी प्रकार से मथुरा और काशी में भी भव्य मंदिर बनाए जाएंगे। पुराने समय में मंदिरों को तोड़कर मस्जिदों को बनाने का काम किया था, अब मंदिरों की निशानियां मिल रही है।
विज्ञापन

कहा कि समान नागरिक संहिता लागू करते हुए बांग्लादेशी घुसपैठियों को देश से बाहर किया जाना चाहिए। स्वागत करने वालों में प्रशांत चौधरी, अशोक चौधरी, केन प्रताप सिंह, डॉ मनोज चौधरी, व्यापारी एकता परिषद के प्रदेश अध्यक्ष राहुल वर्मा, देवेश चौधरी, ब्रह्मपाल सिंह, एमपी सिंह, इंद्रदेव सिंह, जयवीर सिंह आदि शामिल रहे।

19जेएनडी01: किसान नेता जगजीत डल्लेवाल की खराब हुई तबीयत के दौरान संभाल करते किसान। स्रोत किसान

19जेएनडी01: किसान नेता जगजीत डल्लेवाल की खराब हुई तबीयत के दौरान संभाल करते किसान। स्रोत किसान

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें