फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र-छात्राओं ने राष्ट्रीय अखंडता दिवस मनाया

विज्ञापन
धामपुर एसबीडी कालेज में अखंड भारत की शपथ दिलाती प्राचार्या डा.पूनम चौहान। - फोटो : DHAMPUR
विज्ञापन
छात्र-छात्राओं ने राष्ट्रीय अखंडता दिवस मनाया
विज्ञापन

धामपुर/कालागढ़। देश के भूतपूर्व उप प्रधानमंत्री लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती को राष्ट्रीय अखंडता दिवस के रूप में मनाया गया। इस मौके पर स्कूल-कॉलेजों में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन हुआ।
एसबीडी कॉलेज में आयोजित हुए कार्यक्रम में छात्राओं ने देश भक्ति कार्यक्रम प्रस्तुत किए। प्राचार्य डॉ. पूनम चौहान ने लौह पुरुष की उपलब्धियों और उनके जीवन पर प्रकाश डाला। इस मौके पर छात्रा सना, आशा, नूर, सालिहा, अशरानूर आदि मौजूद रहीं। पुलिस कोतवाली में सीओ महावीर सिंह राजावत ने थाने के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को राष्ट्र की एकता अखंडता को बनाए रखने की शपथ दिलाई। नहटौर ब्लॉक के गांव भवानीपुर तरकौला के प्राइमरी स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में शिक्षिका बबीता बच्चों को सरदार बल्लभ भाई पटेल के जीवन से संबंधित प्रेरक प्रसंग सुनाए। अलिशा, अलीना, देव, प्रभा, राधिका, सूरज, साजिया, अंजलि, कृतिका, पूर्णिमा, महिमा, हिमांशु कुमार, भानु कुमार ने गीत, कविताएं सुनाईं। शिक्षक बलकरन सिंह, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अलका रानी, सुमोद कुमारी आदि मौजूद रहीं। धामपुर पालिका में पालिकाध्यक्ष राजू गुप्ता के नेतृत्व में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पालिकाध्यक्ष ने देेश के प्रथम उप प्रधानमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती को राष्ट्रीय अखंडता दिवस के रूप में मनाया। पालिका के सदस्यों, अधिकारियों और कर्मचारियों को देश के विकास के लिए एकता की शपथ दिलाई। इस मौके पर ईओ मनोज कुमार रस्तौगी, पुष्पेंद्र कुमार सक्सेना, विकास कुमार, विशाल कुमार, पवन कुमार, अरुण कुमार, विशाखा रानी, लवी शर्मा, अश्वनी शर्मा, मोनू कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऊमरी गांव के प्राइमरी स्कूल में भी कार्यक्रम आयोजित किया गया। शिक्षक पवन चौहान, सन्नो, प्रभुता, रंजना देवी आदि मौजूद रहे। गांव चाकरपुर में संपन्न हुए कार्यक्रम में शिक्षक संजीव कुमार, बबीता रानी ने विचार रखे। कालागढ़ के सरकारी कार्यालयों में भी राष्ट्रीय अखंडता दिवस मनाया गया। कर्मचारियों ने राष्ट्र की एकता और अखंडता की शपथ ली। रामगंगा बांध परियोजना पर कार्यक्रम किए गए। बांध परियोजना के मुख्य भवन पर राज्य कर्मियों ने सरदार बल्लभ भाई पटेल के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर सहायक अभियंता एमडी जोशी, मनोज कुमार लिखवार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें