फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: फंदे से लटका मिला छात्र का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली देहात । थाना क्षेत्र के ग्राम ककराला में मंगलवार को शाम करीब छह बजे कक्षा आठ के छात्र मोहित सैनी (13) पुत्र मान सिंह सैनी का शव घर के कमरे में फंदे पर लटका मिला। परिजनों ने छात्र के साथी पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया और शव नहीं उठने दिया। पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर परिजनों और ग्रामीणों को समझाया। देर शाम तक छात्र का शव घर पर ही रखा था।
विज्ञापन

ग्राम ककराला निवासी मोहित सैनी जनता इंटर कॉलेज महुआ में कक्षा आठ का छात्र था। परिजनों के अनुसार मंगलवार को मोहित का गांव के ही रहने वाले कपिल से स्कूल में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद रास्ते में भी दोनों के बीच विवाद होने की बात सामने आई है। बताया गया कि कपिल की मां शिकायत करने मोहित के घर पहुंची थी। इसके बाद मोहित के परिजन जंगल चले गए। लौटकर आने पर उन्होंने मोहित को मृत अवस्था में कमरे में फंदे पर लटका देखा। यह देखकर परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
सूचना पर पुलिस उपाधीक्षक नगीना राजेश कुमार और थाना प्रभारी कोतवाली देहात सुनील सहरावत पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। परिजनों ने साथी पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए उसकी गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों और परिजनों को समझाकर शांत कराने का प्रयास किया। पुलिस उपाधीक्षक राजेश सोलंकी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें