नूरपुर के आरआर पब्लिक स्कूल में अमर उजाला की ओर से ओलंपियाड की परीक्षा के परीक्षार्थी। संवाद
बिजनौर। अमर उजाला नेशनल ओलंपियाड के पहले चरण की परीक्षा शुरू हो गई। बृहस्पतिवार को बिजनौर शहर में सी-फोर क्लासेस और नूरपुर के आआर पब्लिक स्कूल में परीक्षा का आयोजन हुआ। पहले दिन अंग्रेजी विषय की ओलंपियाड परीक्षा का आयोजन हुआ। परीक्षा में उत्साह के साथ विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया।
अमर उजाला नेशनल ओलंपियाड कक्षा 3 से 12 तक के छात्रों के लिए आयोजित की जाती है। शहर के सीफोर क्लासेस और नूरपुर के आरआर पब्लिक स्कूल में परीक्षा का आयोजन हुआ। पहले दिन अंग्रेजी विषय की ओलंपियाड परीक्षा में विद्यार्थियों ने भाग लिया।
अमर उजाला का ओलंपियाड विद्यार्थियों को भविष्य की हर चुनौतियों के लिए तैयार करता है और अवसर देता है कि वे राष्ट्रीय स्तर पर देशभर के विद्यार्थियों के बीच अपनों रैंक के साथ-साथ अपनी ताकत और कमजोरियां जान सकें। परीक्षा देकर बाहर आए विद्यार्थियों ने बताया कि यह परीक्षा से पहले उनके अंदर घबराहट थी,जो परीक्षा देकर दूर हुई और आत्मविश्वास बड़ा।