फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: चेन चोर गिरोह का पर्दाफाश, तीन महिलाओं समेत सात गिरफ्तार

Fri, 07 Nov 2025 12:02 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
किरतपुर। दो दिन पूर्व मेन बाजार में सोने के कंगन छीनकर भागने वाले युवक समेत कार्यक्रमों में महिलाओं के आभूषण चोरी करने वाले चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। चोरी के माल सहित तीन महिलाओं समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है। अभी आरोपी हापुड़ और गाजियाबाद के रहने वाले हैं।
विज्ञापन

क्षेत्राधिकारी नजीबाबाद नीतेश प्रताप सिंह ने बताया गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि पिछले महीने एक बैंंक्वेट हाल में भागवत कथा चल रही थी। वहां कथा सुनने आईं तीन महिलाओं की सोने की चेन चोरी की थी। इस मामले में अरविंद कुमार निवासी मोहल्ला उत्तरी चौहानान ने चेन चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
दो दिन पूर्व मुख्य बाजार में कंगन छीनने की घटना हुई थी। पुलिस ने सभी खुलासा कर हापुड़, गाजियाबाद के गिरोह के सात सदस्यों में फिरोज खान, आरिफ, रेखा, पूजा, राहिमीम, फैसल, मो. शाहबाज को गिरफ्तार किया है। चोरों से सोने के आभूषण बेचने में बची रकम के 29110 रुपये बरामद किए गए हैं। उनके पास से एक स्काॅर्पियो भी बरामद की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें