सांरगा कांवेंट स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करते स्कूली बच्चे।
- फोटो : DHAMPUR
छात्र-छात्राओं ने वार्षिकोत्सव में मचाया धमाल
धामपुर। सारंगा कान्वेंट स्कूल के वार्षिकोत्सव पर छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों में जमकर धमाल मचाया। इस मौके पर अतिथियों ने बच्चों के कार्यक्रमों को सराहा। हिंदू वाहिनी युवा के मंडल प्रभारी डा. एनपी सिंह ने बच्चों को देश का होनहार बनने को मेहनत के साथ पढ़ाई करने की जरूरत पर जोर दिया।
विद्यालय में मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। बाद में बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम पेश किए। कार्यक्रम में डा. एनएल शर्मा बरेली, आदर्श शर्मा, पालिकाध्यक्ष राजू गुप्ता ने बच्चों के कार्यक्रम को सराहा। इस मौके पर स्कूली बच्चों ने देश भक्ति गीतों पर जमकर डांस किए। कई लघु नाटक पेश कर दर्शकों को भाव विभोर दिया गया। इस मौके पर एमडी सारंगा देश असीम ने सभी का आभार जताया।