फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: दस मिनट देरी से पहुंचने पर छात्र को परीक्षा से रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
धामपुर। सीबीएसई बोर्ड 12वीं की परीक्षा में दस मिनट देरी से पहुंचने पर पुष्प निकेतन स्कूल में छात्र नमन गर्ग पुत्र पंकज कुमार बिश्नोई को प्रधानाचार्य ने परीक्षा देने से रोक दिया। परीक्षा छूट जाने से छात्र गहरे सदमे में है। उसके परिजनों का आरोप है कि प्रधानाचार्या रश्मि रेखा ने जानबूझकर परीक्षा छुड़वाई है। उन्होंने इस मामले की शिकायत सीबीएसई बोर्ड एवं उच्चाधिकारियों से करने की बात कही है।
विज्ञापन

खारी कुआं निवासी पंकज कुमार बिश्नोई पुलिस विभाग में हेड कांस्टेबल के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि उनका पुत्र नमन गर्ग 11वीं कक्षा में पुष्प निकेतन विद्यालय का छात्र था लेकिन 12वीं कक्षा में उन्होंने वहां से नाम कटवाकर नगर के शिखर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में एडमिशन करा दिया था। आरोप है कि तभी से विद्यालय की प्रधानाचार्य रश्मि रेखा उनके पुत्र से रंजिश रखती हैं।
बताया गया कि शिखर सीनियर सेकेंडरी स्कूल का 12वीं का परीक्षा केंद्र पुष्प निकेतन स्कूल में है। सोमवार को सुबह की पाली में नमन की गणित की परीक्षा थी। नियमानुसार 10 बजे विद्यालय में एंट्री किए जाने का प्रावधान है लेकिन उनका पुत्र किसी कारणवश 10:10 बजे विद्यालय में पहुंचा जबकि परीक्षा शुरू होने का समय 10:30 बजे निश्चित है।
विज्ञापन

आरोप है कि विद्यालय की प्रधानाचार्य ने 10 मिनट देरी से पहुंचने पर उनके पुत्र को परीक्षा से रोक दिया। परीक्षा छूटने से उनका पुत्र सदमे में है। परिजन भी परेशान हैं। उन्होंने पुष्प निकेतन विद्यालय की प्रधानाचार्य से वार्ता करने का प्रयास किया लेकिन वार्ता नहीं हो पाई। प्रबंधक कार्यकारिणी एवं धामपुर चीनी मिल के जीएम प्रशासन विजय गुप्ता से भी शिकायत दर्ज करने का प्रयास किया लेकिन उनके बाहर होने के कारण कोई सुनवाई नहीं हो सकी।
विद्यालय की प्रधानाचार्या केंद्र व्यवस्थापक रश्मि रेखा ने लगे आरोपों को गलत बताया। उनका कहना है कि नियमानुसार छात्र लेट पहुंचा था, जिसकी वजह से उसे परीक्षा से रोका गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें