फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमएसपी पर बनाया जाए सख्त कानून

विज्ञापन
विज्ञापन
एमएसपी पर बनाया जाए सख्त कानून
विज्ञापन

धामपुर। किसानों ने दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन का समर्थन किया है। किसानों का कहना है कि सरकार को किसानों के हित में बनाए तीनों कानूनों को तत्काल प्रभाव से निरस्त कर देना चाहिए। क्योंकि यह कानून किसी भी हालत में किसानों के लिए लाभकारी नहीं है। उन्होंने सरकार से एमएसपी पर सख्त कानून बनाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

गांव जैतरा निवासी अजयवीर सिंह चौहान ने कहा कि कानून किसान और किसानी को बर्बाद करने वाला है। क्योंकि अभी तो कानून लागू भी नहीं हुए हैं, जिन किसानों ने प्रभावशाली लोगों को जमीन ठेके आदि पर दे रखी है। उनसे भी खाली कराना बहुत मुश्किल हो रहा है। जब केंद्र सरकार का बना कानून लागू हो जाएगा। तो जमीन अपने नाम होने के बाद भी उसे खाली नहीं कराया जा सकता। गांव हाफिजाबाद बिहारीपुर निवासी अरविंद चौहान का कहना है कि कानून हर हाल में देश के प्रधानमंत्री को हस्तक्षेप कर किसान हित में निरस्त देना चाहिए। गांव हादकपुर निवासी महेंद्र सिंह का कहना है कि इन कानूनों से किसान जमीन होने के बावजूद भी वह जमीन का मालिक नहीं रह पाएगा। मंडियां खत्म हो जाएंगी। प्राइवेट लोगों द्वारा मंडियों का संचालन होगा। शाहनगर कुराली निवासी नरदेव सिंह सागर का कहना है कि सरकार को एमएसपी पर कानून बनाना चाहिए। यदि एमएससी पर सरकार कानून बना देती है तो किसान का माल निर्धारित एमएसपी के भाव से कम दामों पर नहीं बेचा जा सकता। इससे किसान को बड़ा फायदा होगा। लेकिन किसान एमएसपी पर कानून नहीं लाना चाहती।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें