फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्वत लेने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई: डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
रिश्वत लेने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई: डीएम
विज्ञापन

बिजनौर। डीएम उमेश मिश्रा ने प्रधानमंत्री आवास योजना में रिश्वत लेने के मामलों को गंभीरता से लेते हुए डूडा के परियोजना अधिकारी नरेंद्र मिश्रा को आवासों का स्थलीय निरीक्षण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम ने बैठक में कहा कि निर्माण कार्य में पूरी गुणवत्ता व पारदर्शिता होनी चाहिए। जहां भी काम हो रहा हो वहां दो तीन दीवारों पर योजना, धनराशि आदि के बारे में लिखवाएं। उनका नंबर भी लिखवाया जाए ताकि लोग घर से ही उन्हें फोन कर शिकायत कर सकें। आसपास के लोगों को निर्माण कार्य में लगाई जा रही सामग्री का अनुपात भी बताया जाए। डीएम ने ठेकेदारों से भी कहा कि कोई उन्हें परेशान करता है तो वह भी उन्हें बताएं। मकानों के निर्माण कार्य में जो सर्वेयर या जेई काम कर रहे हैं उनकी गोपनीय जांच कराकर दोषी मिलने पर सख्त कार्रवाई करें। आवासों की सूची क्षेत्रीय सांसद व विधायक को भी दी जाए। बैठक में एडीएम प्रशासन भगवान शरण मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें