फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धामपुर और नगीना में जल्द खुलेंगे केंद्रीय स्कूल

विज्ञापन
विज्ञापन
धामपुर और नगीना में जल्द खुलेंगे केंद्रीय स्कूल
विज्ञापन

धामपुर। राज्यसभा सांसद कांता कर्दम ने कहा कि उनके स्तर से नगीना लोकसभा क्षेत्र में नगीना और धामपुर में एक-एक केंद्रीय विद्यालय की स्थापना कराने के लिए प्रयास किया जा रहा है। कई बार यह मुद्दा संसद में उठाया जा चुका है। उन्होंने इस बाबत केंद्रीय शिक्षा मंत्री को भी पत्र लिखा है।
विज्ञापन

राज्यसभा सांसद कांता कर्दम ने धामपुर सीएचसी को गोद लिया है। उन्होंने अपनी निधि से ऑक्सीजन प्लांट की स्थापना कराने का एलान किया है। जिलाधिकारी को उनके स्तर से करीब डेढ़ महीने पहले सहमति पत्र भेजा गया था। तत्कालीन जिलाधिकारी रमाकांत पांडेय, मुख्य चिकित्सा अधिकारी और अन्य भाजपा के प्रतिनिधियों ने भी अस्पताल में भूमि का चयन करने के लिए कई निरीक्षण भी कर चुके हैं। स्थान चयनित हो जाने के बाद भी अभी तक प्रगति शून्य नजर आ रही है। सोमवार को पत्रकार वार्ता के दौरान राज्यसभा सांसद कांता कर्दम ने बताया कि सरकारी स्तर से कार्य कराने को कुछ देरी लगती है। यही, वजह है कि उनके द्वारा बार-बार प्रयास करने के बावजूद भी सरकारी सिस्टम प्रक्रिया को पूर्ण करने में देरी कर रहा है। उन्होंने नवागत जिलाधिकारी उमेश कुुमार मिश्रा से भी तेजी लाने के लिए वार्ता की है। राज्यसभा सांसद ने कहा कि उनके द्वारा पिछले दिनों में नगीना लोकसभा क्षेत्र के नगीना और धामपुर नगर में एक-एक केंद्रीय विद्यालय को खोलने की मांग सदन में उठाई गई है। जल्द ही दोनों स्थानों पर विद्यालयों का निर्माण शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें