फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: हार्ट अटैक से हुई अवध शुगर मिल के स्टोर प्रबंधक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
स्योहारा। अवध शुगर मिल की भूड़ कॉलोनी में संदिग्ध परिस्थितियों में मृत मिले स्टोर प्रबंधक विवेक शंकर की मौत हार्ट अटैक से होने की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुई है। इसके बाद परिजनों ने उनका अंतिम संस्कार हरिद्वार में गंगा तट पर किया। उनकी असामयिक मृत्यु से परिवार के साथ-साथ मिल कर्मचारियों में भी शोक व्याप्त है।
विज्ञापन

बुधवार सुबह विवेक शंकर (53) अपने आवास के कमरे में मृत अवस्था में मिले थे। बेटी द्वारा फोन कॉल का जवाब नहीं मिलने पर मिल कर्मचारियों ने उनके आवास पर पहुंचकर जानकारी ली थी। कमरा अंदर से बंद मिलने पर दरवाजा खुलवाया गया, जहां उनका शव बिस्तर पर पड़ा मिला था। सूचना पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की थी तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उनकी मौत का कारण हार्ट अटैक बताया गया है।
रिपोर्ट आने के बाद परिजन शव को लेकर हरिद्वार पहुंचे, जहां वैदिक रीति-रिवाजों के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। विवेक शंकर मूल रूप से बिहार के मुजफ्फरपुर के निवासी थे और पिछले 11 वर्षों से स्योहारा स्थित अवध शुगर मिल में स्टोर प्रबंधक के पद पर कार्यरत थे। अपने सौम्य व्यवहार और कार्यकुशलता के कारण वह अधिकारियों एवं कर्मचारियों के बीच काफी लोकप्रिय थे। उनके निधन पर मिल प्रबंधन और कर्मचारियों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन


पोस्टमार्टम रिपोर्ट में विवेक शंकर की मृत्यु का कारण हार्ट अटैक पाया गया है। रिपोर्ट के अनुसार मौत प्राकृतिक कारणों से हुई है। पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया गया था, जिसके बाद परिजनों ने हरिद्वार में उनका अंतिम संस्कार कर दिया। - अंजनी कुमार चतुर्वेदी, सीओ धामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें