फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: अटैची चोर को पकड़ने गई पुलिस पर पथराव, महिलाओं ने जमकर किया विरोध, ये है मामला

Tue, 30 Aug 2022 09:52 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर

सार

अटैची चोर को पकड़ने गई पुलिस पर पथराव कर दिया गया। इस दौरान महिलाओं ने जमकर विरोध किया। जानिए पूरा मामला क्या है।
विज्ञापन
हंगामा करते लोग। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

परिवार में शादी के चलते घर आए एक अटैची चोर को पकड़ने गई पुलिस के साथ खूब खींचतान हुई। महिलाओं ने पुलिस पर पथराव भी किया गया। हालांकि पुलिस उसे थाने ले आई और मुकदमों की तस्दीक के संबंध में पूछताछ की। 

विज्ञापन


बिजनौर में थाना क्षेत्र के गांव दौलताबाद निवासी नाजिम को मुखबिर की सूचना पर पुलिस मंगलवार की शाम को पकड़ने उसके घर गई थी। जिसका उसके परिजनों ने विरोध किया। महिलाएं पुलिस से छुड़ाने के लिए खूब खींचतान करती नजर आईं, इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है। 

सूत्रों का कहना है कि पुलिस के ऊपर पथराव भी किया गया। पुलिस मौके से नाजिम सहित अन्य दो व्यक्तियों को पकड़ कर अपने साथ ले आई। महिलाओं व बच्चों ने पुलिस टीम का जमकर विरोध किया। बताया जा रहा है कि नाजिम पर महाराष्ट्र समेत जिले के भी कई थानों में मुकदमे दर्ज हैं। वह अटैची चोर भी बताया जाता है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: बैंक मैनेजर के घर मातम: फूट-फूटकर रोया भाई PCS अफसर, बिलखते हुए कही बड़ी बात, जल्द खुलेगा खौफनाक राज
विज्ञापन


कोतवाली देहात थाने के प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार ने बताया कि मुकदमों की तस्दीक करने के लिए पुलिस नाजिम के घर पहुंची थी, उसे पूछताछ के लिए थाने लाया जाने लगा तो घर की महिलाओं ने उसे छुड़ाने का प्रयास किया। विरोध के बाद भी उसे थाने लाकर पूछताछ की गई। फिलहाल उसे परिवार में शादी होने की वजह से भेज दिया गया है। तीन दिन के बाद ही थाने बुलाकर पूछताछ की जाएगी। पथराव होने की सूचना निराधार है।

यह भी पढ़ें: डबल मर्डर: मां-बेटे को मारते वक्त नहीं कांपे बदमाशों के हाथ, आठ माह की गर्भवती थी शिखा, अफसरों में मचा हड़कंप

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें