गांव मुस्सेपुर में रंग जुलूस में चले लाठी डंडे, तीन घायल
मंडावली/भागूवाला। दुल्हैंडी पर गांव मुस्सेपुर में निकाले जा रहे रंग जुलूस में जमकर लाठी डंडे चले। विवाद में तीन व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए।
मंडावली के गांव मुस्सेपुर में दुल्हैंडी पर रंग का जुलूस निकाला गया। जुलूस में कुछ शरारती तत्वों में विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया। लाठी डंडों के बीच मारपीट में तीन व्यक्ति कुशरमपाल, गौतम, अमित गंभीर रूप से घायल हो गए। कुशरमपाल ने मंडावली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
उधर, गांव भागूवाला में हाईवे किनारे स्थित खुदा बक्स की दुकान पर मामूली बात को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। पहले पक्ष की ओर से मुस्तकीम व अनस और दूसरे पक्ष से खुदा बख्श व अर्शील घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों को हिरासत में लिया है। संवाद