फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली के हुड़दंग में कई जगह चले लाठी-डंडे

विज्ञापन
विज्ञापन
होली के हुड़दंग में कई जगह चले लाठी-डंडे
विज्ञापन

बिजनौर। कुछ जगहों पर छिटपुट विवादों के बीच जिलेभर में शांति के साथ होली का त्योहार मनाया गया। रंग में भंग डालने वाले युवकों को पुलिस ने पकड़ा भी लेकिन देर शाम तक सभी हिदायत देकर छोड़ दिए गए। शहर कोतवाली के एक गांव में लाठी डंडे चल गए, वहीं पथराव भी हुआ, जिसमें कई लोग चोटिल हुए हैं।
क्षेत्र के गांव इस्लामपुर दास में होली पर ढोल बजाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ। ग्रामीणों के अनुसार दो युवकों ने कुछ समय पहले होली में बजाने के लिए एक ढोल खरीदा था। गुरुवार की रात होलिका दहन के समय मनोज और रॉकी में ढोल बजाने को लेकर विवाद हो गया। दोनों पक्षों ने शराब पी रखी थी। जिसे लेकर दोनों के परिवार वालों के बीच मारपीट और लाठी डंडे चले। संभ्रांत लोगों ने झगड़े का बीच बचाव करा दिया। इसके बाद शुक्रवार को फिर से दोनों पक्षों में झगड़ा और पथराव हुआ। पथराव दोनों ओर से हुआ। दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए। डायल 112 और बेगावाला चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। उधर ग्राम मुजफ्फरपुर केशो और मुस्तफाबाद में भी शुक्रवार को बच्चों और बड़ों में रंग लगाने को लेकर गाली-गलौज हुई, फिर झगड़ा बढ़ गया। कई लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाइक रुकवाकर पीटा
शिवाला कलां। शुक्रवार की रात 10 बजे गांव इस्माइलपुर में शराब के नशे मेें दो पक्षों के बीच गाली गलौज के बाद लाठी-डंडे चले। झगड़े में आधे दर्जन से अधिक ग्रामीण घायल हुए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को शांत किया और नौ आरोपियों को पकड़ कर थाने ले आई। पुलिस ने एक पक्ष के घायल प्रीतम सिंह, नौबहार सिंह, हर स्वरूप सिंह, द्वितीय पक्ष जसवंत सिंह राम चरण सिंह को अस्पताल में भर्ती कराया। थानाध्यक्ष नीरज कुमार शर्मा ने बताया दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर दिया गया है। वहीं गांव झुझैला निवासी विशाल बाइक से अपनी रिश्तेदारी गांव सुनगड से आ रहा था। गांव रतनगढ़ पुलिस चौकी के निकट पहुंचा तो चार युवकों ने रोक लिया। गाली गलौज करने के बाद उसको डंडों से पीटा। विशाल के शोर मचाने पर ग्रामीण आ गए। ग्रामीणों को आते देख चारों युवक बाइकों से अमरोहा की ओर भाग गए। परिजनों ने थाने पहुंचकर गांव के ही गौतम, मोहित कुमार, चिंटू, दीशू के विरुद्ध तहरीर दी । परिजन उपचार के लिए निजी चिकित्सक हायर सेंटर मेरठ ले गए। थाना अध्यक्ष नीरज कुमार शर्मा ने घटना के विषय में अनभिज्ञता जताई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें