संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर/झालू। बिजनौर-मुरादाबाद स्टेट हाईवे पर गोलबाग से दो किमी दूर एक ढाबे पर बृहस्पतिवार को एसटीएफ की टीम पहुंची। नशीला पदार्थ ब्रिकी की सूचना पर जांच पड़ताल की।
पुलिस सूत्र के अनुसार उक्त ढाबे पर एसटीएफ की टीम को नशीला पदार्थ बेचे जाने की सूचना मिल रही थी। बताया जा रहा है कि ट्रक चालक और नशेड़ी युवा इस ढाबे पर पहुंचकर नशीला पदार्थ स्मैक आदि खरीदते थे।
बृहस्पतिवार को टीम ने ढाबे पर छापा मारा तो हड़कंप मच गया। हालांकि टीम को मौके पर कुछ मिल नहीं पाया। इसके बाद टीम लौट गई।