फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: सहकारी गन्ना विकास समिति के संचालक पर हमला, पांच पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
- रिवाल्वर से फायरिंग कर अपहरण के प्रयास का भी आरोप लगाया
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
हल्दौर (बिजनौर)। सहकारी गन्ना विकास समिति के नामित संचालक एवं पूर्व प्रधान वरुण कुमार पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। आरोप है कि रिवाल्वर से फायरिंग कर अपहरण करने का प्रयास किया। मामले में पुरानी रंजिश के चलते गांव के पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
गांव फरीदपुर सधीरन के पूर्व प्रधान वरुण कुमार वर्तमान में सहकारी गन्ना विकास समिति के नामित संचालक है। बुधवार की देर शाम करीब साढ़े सात बजे वे गांव के ही एक युवक के साथ डेयरी से सामान लेकर लौट रहे थे। आरोप है कि घर आते हुए कुछ लोगों ने उसे पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिवाल्वर से फायरिंग कर आरोपियों ने उनका अपहरण करने का प्रयास किया गया। शोर सुनकर मोहल्ले के लोगों को आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मंदीप उर्फ भीम, अनिल, मोहित, गौतम व निपेंद्र आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें