फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: हत्या की धारा हटाने पर थाना प्रभारी लाइन हाजिर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हीमपुर दीपा/छाछरी मोड़। क्षेत्र के गांव रावटी में 37 दिन पूर्व हुई सौरभ की हत्या के मामले में आरोपियों के पिता पर लगाई गई हत्या की धारा हटाने पर एसपी ने हीमपुर थाना प्रभारी निरीक्षक जयभगवान को लाइन हाजिर कर दिया है।
20 अप्रैल की रात क्षेत्र के गांव रावटी का सौरभ पुत्र सुदेश पड़ोस के गांव सिसौना में एक शादी समारोह में गया था। मंडप से कुछ दूरी पर सौरभ तथा उसके गांव टूंगरी निवासी अंकित, अतुल पुत्रगण भूपेंद्र सिंह तथा इसी गांव के शौकीन के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। आरोप है कि अंकित, उसके भाई अतुल तथा शौकीन ने रात को सौरभ के घर पहुंच कर उसकी कनपटी से तमंचा सटाते हुए गोली मार दी थी। सौरभ की उपचार के दौरान मेडिकल अस्पताल मेरठ में मौत हो गई थी।
विज्ञापन

मामले में मृतक के पिता सुदेश ने भूपेंद्र के दोनों बेटों तथा शौकीन के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
उन्होंने सौरभ के हत्यारोपियों अंकित और अतुल के पिता भूपेंद्र सिंह के घटना में शामिल होने की शिकायत की थी। जांच अधिकारी/प्रभारी निरीक्षक जय भगवान ने जांच के दौरान भूपेंद्र सिंह के विरुद्ध लगाई गई हत्या की धारा को हटा दिया तथा उसके विरुद्ध साक्ष्य मिटाने की धारा को बरकरार रखा था।
विज्ञापन

भूपेंद्र को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर दिया था, जहां से उसकी जमानत हो गई। पुलिस की इस कार्रवाई से संतुष्ट न होने पर मृतक सौरभ के पिता सुदेश ने मामले की शिकायत एसपी अभिषेक झा से कर निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की गुहार लगाई थी। एसपी ने प्रभारी निरीक्षक जय भगवान को लाइन हाजिर कर दिया है। साथ ही विभागीय जांच अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण को सौंपी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें