फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बगैर चालक स्टार्ट मिली कैशवेन

Thu, 05 Jan 2017 12:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
धामपुर में  एटीएम में कैश डालने के लिए लगी एक सिक्योरिटी वैन के दो बैंकों के बाहर करीब आधा घंटे तक बगैर चालक के स्टार्ट खड़ी रहने को संदिग्ध मानते हुए लोगों ने इसकी शिकायत पुलिस से की। चालक ने पुलिस काे बताया कि वैन की बैट्री खराब होने के कारण गाड़ी को स्टार्ट ही खड़ी रखनी पड़ी।  
विज्ञापन

बुधवार को पंजाबी कालोनी के सामने हाईवे पर कैशवेन स्टार्ट हालत पर खड़ी थी। जब वैन को करीब आधा घंटे से ज्यादा हो गया तो लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर दरोगा महेशचंद्र मौके पर पहुंचे और वैन को स्टार्ट हालत में देख वह भी हैरान रह गए। दरोगा ने आसपास के कई बैंकों में वैन के चालक को तलाश किया। चालक के एक्सिस बैंक में मिलने से पुलिस ने राहत की सांस ली। चालक और वैन के अन्य अधिकारियों ने बताया कि वैन में कैश नहीं था। वह तो आज वैन को ठीक कराने को लेकर आए थे। पुलिस ने चालक सहित वेन को कब्जे में लेकर थाने ले गई। वहां कोतवाल मुनीशचंद्र शर्मा ने पूछताछ के बाद चालक मनोज कुमार को छोड़ दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें