कालागढ़ में गंगास्नान के लिए रामगंगा बांध से पानी की निकासी शुरू कर दी गई है। ईई (अधिशासी अभियंता) रामबाबू के अनुसार बरेली के जिलाधिकारी ने इस बाबत मांग की थी। जिस पर बांध से पानी नदी में दिया जा रहा है। गंगास्नान का पर्व सोमवार को होने के कारण रामगंगा बांध से नदी में जारी किया गया है।
बांध के ईई रामबाबू के अनुसार बांध से 400 क्यूसेक पानी की निकासी नदी में की गई है। यह निकासी अग्रिम आदेशों तक जारी रहेगी। कालागढ़ से इस नदी पर स्टील ब्रिज, हरेवली, भूतपुरी व मुरादाबाद जनपद, रामपुर, बरेली आदि जनपदो के गंगास्नान के लिए पानी की निकासी की जा रही है।