बिजनौर। मेडिकल अस्पताल में स्टॉफ नर्स कम होने से आईसीयू वार्ड बंद चल रहा है। गंभीर मरीजों को किया जा रहा है। आईसीयू वार्ड चालू करने के लिए अस्पताल प्रशासन ने सीएमओ से स्टॉफ मांगा है।
मेडिकल अस्पताल में स्टाफ नर्स की कमी चल रही है। यहां केवल सामान्य और सर्जरी वार्ड ही संचालित हो रहा है। आईसीयू वार्ड बंद होने का मुद्दा नगीना सांसद चंद्रशेखर ने दिशा की बैठक में उठाया था। उन्होंने स्टॉफ पूरा कर वार्ड चालू करने के लिए अधिकारियों से कहा था। अधिकारी वार्ड चालू करने की तैयारी में जुटे, लेकिन स्टाफ की कमी आड़े आ रही है। इसी को लेकर अस्पताल प्रशासन ने सीएमओ से 16 स्टॉफ नर्स की मांग की थी। इसके बाद सीएमओ कार्यालय में स्टाफ नर्स की सूची तैयार की जा रही है। स्टॉफ मिलने के बाद आईसीयू वार्ड चालू हो जाएगी।
वर्जन::
मेडिकल अस्पताल में आईसीयू वार्ड संचालित करने के लिए स्टॉफ नर्स की सूची तैयार हो रही है। जल्द ही अस्पताल में आठ स्टाफ नर्स भेज दी जाएंगी। जिसके बाद आईसीयू वार्ड चालू हो सकेगा। -डॉ. सुशील कुमार, एसीएमओ, बिजनौर