फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: ओटीएस के तहत 482 बिजली उपभोक्ताओं ने कराया पंजीकरण, 22 लाख की बकाया जमा

विज्ञापन
विज्ञापन
धामपुर । विद्युत निगम की ओर से 15 दिसंबर से एक मुश्त समाधान योजना चालू हो गई है। दो दिन के भीतर 482 उपभोक्ताओं ने योजना का लाभ उठाने के लिए विभाग में पंजीकरण कराया है। करीब 22 लाख रुपया जमा कराया है। सहायक अभियंता तुषार राय ने बताया कि उपभोक्ताओं को अधिक से अधिक सुविधा पहुंचाने के लिए विद्युत वितरण खंड प्रथम में 25 से अधिक विभागीय काउंटर खोले गए हैं। सरकार की ओर से 15 दिसंबर से विभिन्न तीन चरणों में एक मुश्त समाधान योजना को लागू किया गया है। प्रथम चरण में यह योजना 15 दिसंबर से 31 दिसंबर तक, दूसरे चरण में एक जनवरी से 15 जनवरी तक और तीसरे चरण में 16 जनवरी से 31 जनवरी तक लागू रहेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें